Read this..... True Incident in todays world

It is in hindi..... pls bear with me... but beauty of this post will be in its wording in hindi........ pls read on.....

और इस तरह बर्खास्त कर दी गई मेहनती चींटी

 

एक छोटी सी चींटी हर दिन दफ्तर में समय से पहले पहुंच जाती और तुरंत काम शुरू कर देती थी।
अपने काम से वह खुद काफी खुश थी। उसका आउटपुट काफी ज्यादा था। उसका सर्वोच्च बॉस, जो एक शेर था, इस बात से चकित रहता था कि चींटी बिना किसी पर्यवेक्षक के इतना काम कैसे कर लेती है।

एक दिन उसने सोचा कि चींटी अगर बगैर किसी पर्यवेक्षक के इतना काम कर रही है तो उसके ऊपर एक सुपरवाइजर रख दिया जाए तो वह और ज्यादा काम करेगी। सुपरवाइजर बता सकेगा कि चींटी का श्रम कहां व्यर्थ जाता है, वह अपना परफर्मेस और कैसे सुधार सकती है। किस तरह उसके पोटेंशियल का और बेहतर इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए शेर ने एक तिलचट्टे को उसका सुपरवाइजर बना दिया।

तिलचट्टे को सुपरवाइजर के काम का काफी अनुभव था। वह अच्छी रिपोर्ट लिखने और अपने मातहतों को प्रोत्साहित करने के लिए मशहूर था। जब उसने जॉइन किया तो पहला निर्णय यह लिया कि दफ्तर में घड़ी लगाई जाए। समयबद्ध तरीके से काम करने से आउटपुट बढ़ता है। अनुशासन किसी भी व्यवस्था की रीढ़ होता है।

लेकिन यह सब करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए उसे एक सेक्रेट्री की जरूरत महसूस हुई। उसने इस काम के लिए एक मकड़े को नियुक्त कर लिया। वह उसकी क्लिपिंग और पुरानी फाइलों आदि का हिसाब रखता था और फोन कॉल (उस समय मोबाइल नहीं थे) आदि देखता था।

तिलचट्टे की रिपोर्ट से शेर बहुत खुश हुआ और उत्पादन दर बताने के लिए ग्राफ बनाने और विकास की प्रवृत्तियों के झुकावों आदि का विश्लेषण करने के लिए कहा ताकि वह खुद भी बोर्ड मीटिंग में उन आंकड़ों का उपयोग कर सके। इसके लिए तिलचट्टे को कंप्यूटर और प्रिंटर की जरूरत हुई। इन सबकी देखभाल करने के लिए उसने एक मक्खी की नियुक्ति कर ली।

दूसरी ओर, एक समय खूब काम करने वाली चींटी इन तमाम नई व्यवस्थाओं से और अक्सर होने वाली मीटिंगों से परेशान रहने लगी। उसका ज्यादातर समय इन्हीं सब बातों में गुजर जाता था। उसे प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने और अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा देने की आदत नहीं थी। उसका आउटपुट घटने लगा।

इन सारी स्थितियों को देखकर शेर इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि चींटी के काम करने वाले विभाग के लिए एक इंचार्ज बनाए जाने का समय आ गया है। यह पद एक खरगोश को दे दिया गया। अब उसे भी कंप्यूटर और सहायक की जरूरत थी। इन्हें वह अपनी पिछली कंपनी से ले आया।
खरगोश ने काम संभालते ही पहला काम यह किया कि दफ्तर के लिए एक बढ़िया कालीन और एक आरामदेह कुर्सी खरीदी। इन पर बैठकर वह काम और बजट नियंत्रण की अनुकूल रणनीतिक योजनाएं बनाने लगा।

इन सारी बातों - कवायदों का नतीजा यह हुआ कि चींटी के विभाग में अब चींटी समेत सभी काम करने वाले लोग दुखी रहने लगे। लोगों के चेहरे से हंसी गायब हो गई। हर कोई परेशान रहने लगा , इस पर खरगोश ने शेर को यह विश्वास दिलाया कि दफ्तर के माहौल का अध्ययन कराना बेहद जरूरी है। चींटी के विभाग को चलाने में होने वाले खर्च पर विचार करने - कराने के बाद शेर ने पाया कि काम तो पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है।

सारे मामले की तह में जाने और समाधान सुझाने के लिए शेर ने एक प्रतिष्ठित और जाने - माने सलाहकार काक को नियुक्त किया। वह अपनी बात बहुत ही प्रभावी ढंग से रखता था। काक ने रिपोर्ट तैयार करने में तीन महीने लगाए और एक भारी भरकम रिपोर्ट तैयार करके दी। यह रिपोर्ट कई खंडों में थी। इसका निष्कर्ष था कि विभाग में कर्मचारियों की संख्या बहुत ज्यादा है।

शेर बेचारा किसे हटाता , बेशक चींटी को ही , क्योंकि उसमें काम के प्रति लगन का अभाव दिख रहा था। और उसकी सोच भी नकारात्मक हो गई थी।
 
 
 
 
 
 
 
             
 
 
 
 
v
Replies (3)

Achcha hai yaar....

Nice

nice!

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  

Company
14 October 2026
Accountant

Rize.farm

Bengaluru

B.Com

View Details
Company
ARTICLESHIP 30 September 2026
CA Article Assistant

CA Suraj Garg & Associates

New Delhi

CA Final

View Details
Company
26 September 2026
Chartered Accountant

pushpganga ventures

Pune

CA

View Details
Company
08 October 2026
SALES TELECALLER

HIRE NOVA

Lucknow

Graduate (Any)

View Details
Company
12 October 2026
Finance

I-Genext Consulting Private Limited

New Delhi

CA

View Details
Company
23 October 2026
Sr. Accountant

SANKARAN & KRISHNAN

New Delhi

B.Com

View Details
Company
21 October 2026
CA INTER/ BCOM WITH EXPERIENCE

CA S KUMAR GUPTA & CO

Amritsar

CA Inter

View Details
Company
Featured 03 October 2026
Accountant

A P Lodha and Associates

Jalna

B.Com

View Details