Practicing CMA
1300 Points
Posted on 25 August 2011
जो सबसे बड़ी हमारे देश की समस्या है वोह यह है की हमारे देश की जनता अलग अलग वर्गों में बनती हुई है पहला वर्ग वह है जो देश के शीर्ष स्थान में है वह अपनी मर्जी से कानून में और व्यवस्थाओ में जब चाहे अपनी सुविधा अनुसार बदलाव करवा सकता है और दुसरे हम सब सामान्य लोग है जिनके लिए कानून है समस्याए है और परेशानियाँ है ,जबकि जो भी देश विकसित देशो में आते है वहां कानून और व्यवस्था में किसी वर्ग विशेष के साथ भेदभाव नहीं होता जैसे यू० के० और यू०एस ०के देश ,जैसा एक बार हुआ था की अमेरिका के राष्ट्र पति बुश की पुत्री जेन्ना को कम उम्र में शराब पीने के कारण मुकदमा का सामना करना पड़ा था और कोर्ट द्वारा उसको भी जुर्माना किया गया था और जेन्ना द्वारा चुकाना पड़ा था ,सभी देशों में देश का कानून सर्वोच्च स्थान रखता है और सभी विकसित देश के लोगों की सफलता का कारण यही है की सभी देश के कानून का सम्मान करते है ,और भारत में कानून के चंगुल में आम आदमी ही फसता है और लम्बे समय पिसता रहता है और जब वोह देखता है की कानून बड़े लोगो का कुछ नहीं बिगाड़ पता तो उसके दिमाग में भी कानून व्यवस्था और देश के प्रति अपनापन नहीं आ पाता इस देश में गौर करने लायक यह बात है की आज तक बहुत घोटाले खुले लेकिन कितने नेताओ को सजा हुई लेकिन अब समय में बदलाव आ रहा है आज अगर हम आप देश की व्यवस्था को तो नहीं बदल सकते लेकिन कम से कम अपने आस पास के भ्रस्टाचार के खिलाफ तो आवाज उठा सकते है क्योंकि यह देश हम आपके पूर्वजों का है और कोई भी जिन्दा कौम शोषण लम्बे समय बर्दास्त नहीं कर सकती ,हम सभी का देश पर अधिकार है इन सब नेताओ की जन्मजात जागीर नहीं है . अभी अपने देश की कानून व्यवस्था पे कुछ लाइन लिख रहा हूँ !
एक दिन एक मंत्री पुत्र का शेर के शिकार खेलने का मन हुआ
दुसरे दिन सुबह अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई गयी
तीसरे दिन के अख़बार में खबर आई की एक शेर आदमखोर हो गया है
और चौथे दिन जनहित में शेर को मार डाला गया