We are with you Baba Ramdev

रामदेव बाबा तेरे संग, सब बोले वंदे मातरम,

तेरी हड्डी है दधिची की, दिखता इसमें कितना दम.



तुम भारत की आंधी हो, तुम सुभाष तुम गांधी हो.

भगत सिंह सुखराज गुरू, तुम शहीद की कांधी हो.

रोक तुमको जो कोई, नहीं किसी में इतना दम.

रामदेव बाबा तेरे संग ------------



जो भी आए जुट जाए, देश को लूटे और खाए,

वादे नारे आश्वासन, जनता को भी भरमाए

प्रजातंत्र पर शक होता है, राजनीति केवल षडयंत्र

रामदेव बाबा तेरे संग ------------



अब लोकतंत्र की बारी है, अबकी जीत हमारी है

मिस्र्त्र लीबिया नहीं बनेंगे, पर तलवार दुधारी है,

जां भी देंगे अपने देश पर, नहीं किसी को इसका गम

रामदेव बाबा तेरे संग ------------



तेरा अनशन कुछ ऐसा है, भारत मां की पूजा है

नहीं अकेले तुम दुनिया में, हां तुमसा ना दूजा है.

देश को अपने बचा सको, टूटेगा हम सबका भ्रम.

रामदेव बाबा तेरे संग ------------

Replies (4)

We  are with baba ramdev

Sathyagrah challayenge bhrashtachaar ko meetayenge

yes i am with BABA RAMDEV                

FRIENDS IN BABA RAMDEV'S SUPPOUR PLEASE DO VISIT THIS

https:// /forum/details.asp?mod_id=148353&offset=1



Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register