This Year No Tax- No Return

This Year No Tax- No Return - टैक्स नहीं तो रिटर्न भी नहीं

नई दिल्ली ।।

अगर आपकी सालाना आय इनकम टैक्स दायरे में नहीं आती है तो आपको रिटर्न भरने की जरूरत नहीं। इनकम टैक्स विभाग ने यह फैसला किया है कि जो लोग इनकम टैक्स की सीमा में नहीं आते, उनसे अब रिटर्न नहीं लिया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनकम टैक्स एक्ट की धारा 39 में साफ लिखा हुआ है कि जिनकी आमदनी इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती, उन्हें रिटर्न भरने की जरूरत नहीं है। हालांकि ऐसे लोग फिर भी रिटर्न भरते थे और विभाग पहले इन रिटर्न को लिया करता था।

काम का बढ़ता बोझ : देश में करीब चार करोड़ इनकम टैक्स देने वाले हैं, मगर हर साल रिटर्न साढ़े चार से पांच करोड़ तक पहुंच जाती है। जो लोग इनकम टैक्स दायरे में नहीं आते, वे भी इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं। इससे उन्हें बैंक से लोन लेने या अन्य सरकारी काम करने में आसानी होती है। वे आरटीआर के जरिए आमदनी का ब्यौरा देते हैं। लेकिन आईटी विभाग पर इसकी वजह से काम का बोझ पड़ रहा है। कर्मचारियों की वैसे भी कमी है, इसलिए इसमें समय की बर्बादी होती है।

क्या है विकल्प : बैंकों से लोन लेने, लोन ट्रांसफर कराने, मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने के लिए रिटर्न की जरूरत पड़ती है। नई नौकरी के लिए कई कंपनियां इनकम जानने के लिए रिटर्न मांगती है। ऐसे में वे लोग क्या करें, जो टैक्स के दायरे में नहीं आते? अधिकारियों का कहना है कि इन कामों के लिए अब लोगों को पैन नंबर या सैलरी स्लिप से ही काम चलाना होगा। कोई इनकम के इन साक्ष्यों को मना नहीं कर सकता।

टीडीएस कटता है तो भरें फार्म : आयकर कर्मचारी महासंघ, दिल्ली सर्कल के प्रेजिडेंट अशोक कनौजिया का कहना है कि अगर कोई इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आता है, मगर उसका टीडीएस कट गया है तो उसे रिटर्न भरना चाहिए, तभी उसे यह वापस मिलेगा। इसकी जानकारी विभाग को देने पर ही उसका रिटर्न लिया जाएगा।

Replies (3)

Thanks for sharing Mr. Praveen...But may i know the source....is it in newspaper...or some other announcement....?

i am also searching for notification... although i found it on newspaper

nbt.in

Thanks a lot for the info...

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  

Company
Featured 11 September 2026
Audit Executive

RBSM Corporate Advisors Private Limited

Pune

CA

View Details
Company
22 September 2026
Account Assistant

Chirag P Shah & Co. Chartered Accountant

Pune

B.Com

View Details
Company
07 October 2026
Senior Account Manager

Amplio Invest

Mumbai

M.Com

View Details
Company
19 September 2026
Finance Manager

Mugdha Art Studio

Hyderabad

CA

View Details
Company
26 September 2026
Chartered Accountant

pushpganga ventures

Pune

CA

View Details
Company
20 September 2026
Semi Qualified CA

Navin & Associates

Mumbai

CA Inter

View Details
Company
05 October 2026
Senior Accountant

Vision IT Peripherals Pvt Ltd

Mumbai

B.Com

View Details
Company
ARTICLESHIP 07 October 2026
Article assistant

S.K.Bajpai & Co.

Noida

B.Com

View Details