Some lines for papa

जब
मम्मी
डाँट रहीं थी
तो
कोई चुपके से
हँसा रहा था,
वो थे पापा. . .
.
जब
मैं सो रहा था
तब कोई
चुपके से
सिर पर हाथ
फिरा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
जब
मैं सुबह उठा
तो
कोई बहुत
थक कर भी
काम पर
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
खुद
कड़ी धूप में
रह कर
कोई
मुझे ए.सी. में
सुला रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
सपने
तो मेरे थे
पर उन्हें
पूरा करने का
रास्ता
कोई और
बताऐ
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
मैं तो
सिर्फ
अपनी
खुशियों में
हँसता हूँ,
पर
मेरी हँसी
देख कर
कोई
अपने गम
भुलाऐ
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
फल
खाने की
ज्यादा
जरूरत तो
उन्हें थी,
पर
कोई मुझे
सेब
खिलाए
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
खुश तो
मुझे होना चाहिए
कि
वो मुझे मिले ,
पर
मेरे
जन्म लेने की
खुशी
कोई और
मनाए
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
ये दुनिया
पैसों से
चलती है
पर
कोई
सिर्फ मेरे लिए
पैसे
कमाए
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
घर में सब
अपना प्यार
दिखाते हैं
पर
कोई
बिना दिखाऐ भी
इतना प्यार
किए
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
पेड़ तो
अपना फल
खा नही सकते
इसलिए
हमें देते हैं...
पर
कोई
अपना पेट
खाली रखकर भी
मेरा पेट
भरे जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
मैं तो
नौकरी के लिए
घर से बाहर
जाने पर
दुखी था
पर
मुझसे भी
अधिक
आंसू
कोई और
बहाए
जा रहा था ,
वो थे पापा. . .
.
मैं
अपने
"बेटा " शब्द को
सार्थक
बना सका
या नही..
पता नहीं...
पर
कोई
बिना स्वार्थ के
अपने
"पिता" शब्द को
सार्थक
बनाए
जा रहा था ,
वो थे पापा. .
.

 

heart Love u papa...heart

Replies (1)

""MAA HAI GHAR KI LAXMI TO VISHNU HO AAP

KAISE BATAU PAPA KITNE PYAARE HO AAP""

 

NICE SHARING ANKIT..KEEP IT UP

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  

Company
ARTICLESHIP 22 October 2026
Articleship intern

Srinath Manikanta

Hyderabad

CA Inter

View Details
Company
ARTICLESHIP 07 November 2026
Article Assisstant

DPV & Associates

Chennai

CA Inter

View Details
Company
10 November 2026
Direct Tax Manager

CAAQ CONSULTANCY PVT LTD

New Delhi

CA Final

View Details
Company
28 October 2026
Assistant Director/ Associate Director-Finance & Accounting

Krea University

Chennai

CA

View Details
Company
30 October 2026
Asst Manager Accounts

Goodwin Pumps India Pvt Ltd

Chengalpattu

CA Inter

View Details
Company
02 November 2026
Audit Executive

SRJP & Co LLP

Kochi

CA Inter

View Details
Company
Featured ARTICLESHIP 17 November 2026
Associate/ Article Trainee

M/s. A V C & Co.

New Delhi

CA Inter

View Details
Company
16 November 2026
Indirect Tax Associate

Sekhri Kanodia & Associates

Mumbai

B.Com

View Details