DIWALI GIFT

 दिवाली से पहले मुकेश का धमाका

नई दिल्ली, एजेंसियां




हमेशा से अपने निवेशकों के भरोसे पर खरा उतरने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिवाली से पहले एक पर एक बोनस शेयर देने का ऐलान करके धमाका कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस फैसले से कंपनी के शेयर धारकों के चेहरे खिल गए हैं। कंपनी के निदेशक मंडल ने बोनस शेयर इश्यू करने को मंजूरी दी है।

 

निदेशक मंडल के अनुमोदन के बाद अब 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले शेयर पर 10 रुपए का शेयर मिलेगा। मंडल ने पूर्ण भुगतान वाले 10 रुपए के इक्विटी शेयर पर 13 रुपए लाभांश देने की भी घोषणा की है। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने शेयर धारकों को बोनस दिया है।

अगर अतीत की बात की जाए तो कंपनी ने 1997 में एक पर एक बोनस शेयर, 1983 में 3 पर पांच बोनस शेयर तथा 1980 में भी तीन पर पांच बोनस शेयर जारी किए थे। कंपनी ने इसकी घोषणा उस समय की है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में 2.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 15637 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 15261 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी की कुल आय भी 7.12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 143907 करोड़ रुपए रही जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में यह 134338 करोड़ रुपए थी।

हालांकि बीते वित्त वर्ष में कंपनी समूह का खरा मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष के 15324 करोड़ रुपए की तुलना में 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए महज 15296 करोड़ रुपए रहा। लेकिन समूह की कुल आय में वित्त वर्ष 2007-08 के 138371 करोड़ रुपए की तुलना में 10.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 153138 करोड़ रुपए हो गया।

 

Replies (1)

Thanks for sharing

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  

Company
19 October 2026
Accountant

Jari Saree Center

New Delhi

Others

View Details
Company
Featured 29 October 2026
Accounts Executive

Synergy Keystone

Chennai

B.Com

View Details
Company
23 October 2026
Sr. Accountant

SANKARAN & KRISHNAN

New Delhi

B.Com

View Details
Company
10 October 2026
Accounts Associate Level 1

Abic and Mani Chartered Accountants

Kottayam

B.Com

View Details
Company
30 October 2026
Asst Manager Accounts

Goodwin Pumps India Pvt Ltd

Chengalpattu

CA Inter

View Details
Company
Featured ARTICLESHIP 28 October 2026
CA- Inter and Articles

N N V Satish & Co.,

Hyderabad

CA Inter

View Details
Company
24 October 2026
CA Industrial Trainee

Fytomax Nutrition Private Limited

Aurangabad

CA Inter

View Details
Company
16 October 2026
CA article trainee

Zerdi & Co. Chartered Accountants

Pune

CA Inter

View Details