Breaking News-CA IPCC Topper

 

भोपाल. हैदराबाद का 15 साल का निश्चल नारायणम। कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग रखने वाला। अनगिनत कीर्तिमान रच चुके निश्चल ने मंगलवार को सबसे कम उम्र में सीए-आईपीसीसी की परीक्षा पास करने का कमाल कर दिखाया।


सीए-आईपीसीसी के दोनों ग्रुप के सातों पेपर निश्चल ने पास किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जब निश्चल से पूछा गया तो उनका कहना था कि वह सुबह से कम्प्यूटर पर रिज़ल्ट देखने के लिए बैठा था। विश्वास तो था ही, लेकिन जिज्ञासा ज्यादा थी। जैसे ही मंगलवार दोपहर 2 बजे जैसे रिजल्ट आया, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैंने परीक्षा पास कर ली।


निश्चल बताते हैं, उन्हें इससे मतलब नहीं कि वो सीए-आईपीसीसी पास करने वाला दुनिया का पहला छात्र बन गया, खुशी इस बात की है कि मैंने अपना सपना पूरा कर लिया। हालांकि लक्ष्य दूर है,जिसे पाने के लिए विश्वास और बढ़ गया है। उनकी इस कामयाबी ने पिता नागेश्वरराव और मां डॉ. पद्मावती के चेहरे की चमक भी बढ़ा दी है।


डॉ.पद्मावती ने बताया कि निश्चल अपनी पसंद के फील्ड में आगे बढ़ रहा है। मैं चाहूंगी वो इसी तरह एक दिन अपने देश के लिए भी काम करे।


अब आगे क्या : यह एक तरह से सीए की इंटर परीक्षा है जो कि दो ग्रुप में होती है। निश्चल ने दोनों ग्रुप क्लीयर कर लिए हैं। अब उन्हें किसी सीए फर्म में ढाई साल की आर्टिकलशिप करनी होगी। यह पूरी होने के बाद ही वे फाइनल परीक्षा के पात्र होंगे। इस परीक्षा में पास होने के बाद वे सीए बन सकेंगे।


उपलब्धियां : 2006 में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट रैंडम ऑबजेक्ट मेमोराइ•ड’ श्रेणी में 225 चीज़ों को याद रखने का रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। 2009 में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘लॉन्गेस्ट नम्बर सीक्वेन्स मेमोराइ•ड इन ए मिनट’ श्रेणी में 132 अंकों को याद रखने का रिकॉर्ड बनाया।


इस रिकॉर्ड को भी अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है।- नेशनल जियोग्रफिक चैनल ने ‘द 7 ब्रिलियंट ब्रेंस ऑफ द वर्ल्ड’ में से एक निश्चल का नवाज़ा।- ‘नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड्’ 2008 में स्वर्ण पदक विजेता।- यंगेस्ट ऑथर ऑफ मैथ्स बुक।- वर्ल्ड मैमोरी चैम्पीयन 2007 (बच्चों की श्रेणी में।)- 13 साल की उम्र में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की 10वीं, 11वीं, 12वीं कक्षा क्वालीफाई करने वाला।- ‘निश्चल स्मार्ट लर्निग सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड’ का यंगेस्ट मेनटर।- युवा भारतीय जिसने सीए का सीपीटी एग्ज़ाम पास 13 साल की उम्र में पास किया।https://www.bhaskar.com/article/MP-BPL-15-years-hyderabad-nischal-naraynam-clears-ca-ipcc-exam-in-1832743.html?HF=

Replies (1)

THANKS FOR SHARING - -  - -

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  

Company
12 October 2026
Chartered Accountant - Internal Audit

HKC | Chartered Accountants & Business Advisors

Ludhiana

CA

View Details
Company
06 October 2026
Assistant Manager - Audit and Compliance

Ravi K Jain & Co

Noida

Others

View Details
Company
08 October 2026
SALES TELECALLER

HIRE NOVA

Lucknow

Graduate (Any)

View Details
Company
14 October 2026
Asst. Manager/Dy Manager (Costing)

manufacturing

Pune

CMA

View Details
Company
14 October 2026
GST & TDS ASSISTANT

AGGARWAL SANJAY & ASSOCIATES

New Delhi

B.Com

View Details
Company
13 October 2026
Accountant

Zerdi & Co. Chartered Accountants

Pune

B.Com

View Details
Company
14 October 2026
Accountant

Rize.farm

Bengaluru

B.Com

View Details
Company
ARTICLESHIP 08 October 2026
ARTICLE TRAINEE

S.B.G. & CO. CHARTERED ACCOUNTANTS

New Delhi

CA Inter

View Details