Aaj ka rashifal

विलासिता का कारक ग्रह शुक्र 6 सितम्बर 2013 को अपनी नीच राशि कन्या को छोड़कर अपनी राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं 2 अक्टूबर 2013 तक शुक्र तुला राशि में रहेगा। अत: जिनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां चल रही थी उन्हें शांति मिलेगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी आएगी। फ़िल्म उद्योग और कास्मेटिक्स उत्पादकों को भी फायदा होगा लेकिन इसका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि

इस अवधि में आमदनी में बढोत्तरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपका मिलनसार स्वभाव आपको बहुत सारे लोगों से जोडने में मददगार सिद्द होगा। संगीत व अन्य ललित कलाओं सुगंध एवम् सौन्दर्य की वस्तुओं की ओर आपका झुकाव रहेगा। कोई आनन्द दायक यात्रा हो सकती है। स्त्री वर्ग की संगति से लाभ मिलेगा। अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा करेंगे। लेकिन छोटी मोटी बीमारियां रह सकती हैं।

वृषभ राशि

इस अवधि में यद्यपि काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है लेकिन नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे। विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें। इस समय खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए स्त्री वर्ग से संबंध बिगडने न दें। इस समय आपको वासनात्मक विचारों से बचना चाहिए साथ ही अपने स्वास्थ्य का खयाल भी रखना चाहिए।

मिथुन राशि

इस अवधि में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली बढे़गी। सामाजिक क्षेत्र बढे़गा और पुराने मित्रों सहयोगियों से मुलाकात होगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आप स्त्रीवर्ग की ओर आकर्षित रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति होगी। कला संगीत इत्यादि में भी रुचि जागेगी। 

कर्क राशि

इस अवधि में परिवार में सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे।

आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आमदनी भी बढे़गी। कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। यानी कि यह समय हर लिहाज से अच्छा है।

सिंह राशि

इस अवधि में लोगों से आपके सम्पर्क बढेंगे। छोटी यात्राओं एवं पारिवारिक जीवन में सब सुखद होगा। नौकरी के हालात में भी इजाफा होगा। सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बनें रहेंगे।

कन्या राशि

इस अवधि में परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। घरेलू चीजों के लिये भी आप खर्च कर सकते हैं। आप परिवारजनों के साथ आप अच्छा निबाह कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है। स्त्री वर्ग का साथ आपको रूचिकर लगेगा। महंगे और स्वादिष्ट भोजन के लिये आपका स्वाद जागृत होगा। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे।

तुला राशि

इस अवधि में आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा। आप भी सुखी व सानन्द रहेंगे। ललितकला, संगीत व साहित्य में आपकी रूचि रहेगी। स्त्री वर्ग की ओर आपका झुकाव रहेगा। वैवाहिक या प्रणय सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

इस अवधि में आप उच्च कोटि का वैवाहिक या प्रणय सुख भोगेंगे। आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। लेकिन अच्छा होगा कि आप अपनी भोग वृती पर अंकुश लगायें अन्यथा इस वजह से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। विरोधीयों और प्रतिद्वन्दीयों से सावधान रहने की जरूरत है आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा।

धनु राशि

इस अवधि में आपको उच्च कोटि का पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार में सदस्यों की बढो़त्तरी होने की संभावना है। भाई बहिन भी अपने अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की सम्पूर्ति होगी। हर प्रयास में सफलता मिलेगी। मित्र और सहयोगी आपको पूरा सहयोग देंगे। यात्राओं से लाभ होगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले मित्रों और सहयोगियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे। यद्यपि खर्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी।

मकर राशि

इस अवधि में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि होगी। परिवार जनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक यात्राओं की संभावना है। अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी सहयोगियों या व्यवसायकि लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। समय के साथ साथ आप संग्रहशील होते जायेंगे और विलास सामग्री पर भी व्यय करेंगे। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों से भी आप कुशलता से निपट सकेंगे।

कुम्भ राशि

इस अवधि में आप के थोड़े प्रयत्न करने पर भी आपकी आमदनी बढ जायेगी। पारिवारिक जीवन आपके लिये सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। अगर आपकी पदोन्नति होने ही वाली है तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है। उच्च पदस्थ लोगों से आप सम्मान और उनकी कृपा प्राप्त करेंगे। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। इस अवधि के दौरान आप सुदूर प्रदेशों की यात्रा भी कर सकते हैं। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवम् जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।

मीन राशि

इस अवधि में परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। फिर भी खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। आपको कुछ सावधान रहने की जरूरत है। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आए। वासनात्मक विचारों को अपने पर हावी न होनें दें और अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें।

Replies (3)

Satya Vachan...

Completely agreed... yes

Good one.

Thanks for comment

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  

Company
08 October 2026
SALES TELECALLER

HIRE NOVA

Lucknow

Graduate (Any)

View Details
Company
30 September 2026
Senior Accountant

Codeboard Technology

Chennai

B.Com

View Details
Company
Featured ARTICLESHIP 06 October 2026
Semi Qualified

AJAY SINGH AND CO LLP

Thane

CA Final

View Details
Company
ARTICLESHIP 25 October 2026
Article Intern (CA Articleship)

Arpan Bohra & Co

Hyderabad

CA Inter

View Details
Company
13 October 2026
Accountant

Zerdi & Co. Chartered Accountants

Pune

B.Com

View Details
Company
ARTICLESHIP 22 October 2026
Articleship intern

Srinath Manikanta

Hyderabad

CA Inter

View Details
Company
ARTICLESHIP 23 October 2026
Articled Trainee

J Y & CO

Hyderabad

CA Inter

View Details
Company
ARTICLESHIP 17 October 2026
Articled Assistant

RRPM & Associates LLP

Chennai

CA Inter

View Details