banner_ad

Patriotic poems mother india

Knowledge Sharing 1239 views 1 replies

भारत माता का मंदिर यह / मैथिलीशरण गुप्त
भारत माता का मंदिर यह
समता का संवाद जहाँ,
सबका शिव कल्याण यहाँ है
पावें सभी प्रसाद यहाँ ।

जाति-धर्म या संप्रदाय का,
नहीं भेद-व्यवधान यहाँ,
सबका स्वागत, सबका आदर
सबका सम सम्मान यहाँ ।
राम, रहीम, बुद्ध, ईसा का,
सुलभ एक सा ध्यान यहाँ,
भिन्न-भिन्न भव संस्कृतियों के
गुण गौरव का ज्ञान यहाँ ।

नहीं चाहिए बुद्धि बैर की
भला प्रेम का उन्माद यहाँ
सबका शिव कल्याण यहाँ है,
पावें सभी प्रसाद यहाँ ।

सब तीर्थों का एक तीर्थ यह
ह्रदय पवित्र बना लें हम
आओ यहाँ अजातशत्रु बन,
सबको मित्र बना लें हम ।
रेखाएँ प्रस्तुत हैं, अपने
मन के चित्र बना लें हम ।
सौ-सौ आदर्शों को लेकर
एक चरित्र बना लें हम ।

बैठो माता के आँगन में
नाता भाई-बहन का
समझे उसकी प्रसव वेदना
वही लाल है माई का
एक साथ मिल बाँट लो
अपना हर्ष विषाद यहाँ
सबका शिव कल्याण यहाँ है
पावें सभी प्रसाद यहाँ ।


मिला सेव्य का हमें पुज़ारी
सकल काम उस न्यायी का
मुक्ति लाभ कर्तव्य यहाँ है
एक एक अनुयायी का
कोटि-कोटि कंठों से मिलकर
उठे एक जयनाद यहाँ
सबका शिव कल्याण यहाँ है
पावें सभी प्रसाद यहाँ ।


Replies (1)

GREAT POST...................KEEP SHARING..................


CCI Pro

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register  

Company
ARTICLESHIP 15 May 2026
ARTICLE ASSISTANT, TRAINEE AND PAID ASSISTANT

YOGESH KAPOOR AND ASSOCIATES

New Delhi

B.Com

View Details
Company
12 June 2026
Accounts & Taxation Executive

Winshine Financial Services

Mumbai

CA Inter

View Details
Company
01 June 2026
Audit, Taxation & Compliance Executive

R P S K & Associates

Nashik

CA Inter

View Details
Company
ARTICLESHIP 15 May 2026
Audit Assistant / Article Trainee / Intern

SSGS and Associates

Chennai

CA Inter

View Details
Company
24 May 2026
Accounts & Tax Executive

PARAS KHURANA AND CO

New Delhi

B.Com

View Details
Company
ARTICLESHIP 08 June 2026
Internal & Taxation Article

O P Bagla & Co LLP

New Delhi

CA Inter

View Details
Company
Featured 27 May 2026
Lead Conversion Executive / Sales Closing Executive

SMJ global advisors pvt ltd

New Delhi

B.Com

View Details
Company
Featured 27 May 2026
Lead Conversion Executive / Sales Closing Executive

SMJ global advisors pvt ltd

New Delhi

B.Com

View Details