History of Tajmahal

Knowledge resource 1279 views 3 replies

विश्व के सुन्दरतम भवनो में एक ताजमहल एक अजूबा भी है. इस शानदार मक़बरे का निर्माण-कार्य भी कम पेचीदा, ख़र्चीला और समय खाने वाला नहीं रहा. आईये देखें बीस हजार मज़दूरों द्वारा बीस साल में इस इमारत का निर्माण कैसे संभव हुआ और निर्माण-कार्य में तब क्या-क्या बाधाएँ थी और क्या थे इनके समाधान.

 

जिसने ताजमहल बनवाया:



वह था मुगल बादशाह शाहजहाँ. चंगेजखान का वंशज बाबर भारत का पहला मुगल बादशाह था, उसके द्वारा 1526 में इब्राहिम लोदी को पानीपत में पराजित कर दिल्ली पर कब्ज़ा जमाने के बाद उसके वंशजो ने 300 वर्षो तक भारत पर शासन किया. ज्यादातर मुगल शासक क्रूर, जनूनी और सत्ता-लोभी थे. बाबर पराजित सैनिकों के सर कलम कर खोपड़ीयों की मिनारे बनाया करता था. उसके वंशज भी उसके बाद सत्ता और सम्पत्ति में वृद्धि करते रहे. बाबर के बाद हूमायु और फिर अकबर तथा बाद में जहाँगीर ने इतनी सम्पत्ति इकट्ठी कि की उसका मूल्यांकन ही असंभव हो गया. कहते है एक बार जहाँगीर ने इसकी कोशिश की मगर वह चार महीने तक मूल्यांकन का कार्य चला कर अंत में थक-हार कर इसे बंद करवा दिया.



जहाँ बेशुमार सत्ता और सम्पत्ति हो वहाँ इसके लिए षडयंत्र और गंदे दाव-पैच न हो ऐसा नहीं हो सकता. जहाँगीर के जीवित रहते ही उसका महत्त्वाकांक्षी पुत्र खुर्रम सत्ता के लिए अपने भाइयों का सफ़ाया करने में लग गया था. एक भाई को खुद फाँसी पर लटका दिया, एक को कैद कर आंखे फुडवा दी और एक को उसी के सैनिकों द्वारा कत्ल करवा दिया और अंत में ई.स. 1628 में मुगल शहनशाह बना तथा अपना नाम खुर्रम से शाहजहाँ रख लिया. नाम के साथ कर्म नहीं बदले. एक बार उसने पराजित 8000 सैनिकों के सर-कलम कर उससे 260 मिनारें बनवायी. वैसे तो क्रूरता और कला का कोई मेल नहीं है मगर यह भी कम आश्चर्यजनक नहीं की इसी शहनशाह ने सगंमरमर की सबसे खुबसुरत इमारत का निर्माण भी करवाया.



ई.स. 1631 में शाहजहाँ की बेगम मुमताज की मृत्यु होने पर उसकी याद में शहनशाह ने एक भव्य मकबरा बनाने का निर्णय लिया वह भी महल-नुमा मकबरा.



संसाधन:




बादशाह एक शानदार भवन का निर्माण करवाना चाहता था और इसके लिए खज़ाने के दरवाज़े खोल दिये थे. धन पानी की तरह बहाने को तैयार था. उसके हिसाब-किताब रखने वाले रूद्रदास ने अनुमान लगाया था के कुल खर्च 96 लाख के आस-पास होगा, जो आज के हिसाब से देखें तो इसका 200 गुना ज्यादा बैठता है.



20000 मज़दूर एकत्र किये गये. इनमें 37 ऐसे कारीगर थे जो अपने अपने काम में दक्ष थे और इन्ही की देख रेख में ताजमहल का निर्माण कार्य सम्पन्न होना था. 



बगदाद से एक कारीगर बुलवाया गया जो पत्थर पर घुमावदार अक्षरों को तराश सकता था. मध्य एशिया के बुखारा शहर से जिस कारीगर को बुलवाया गया वह संगमरमर के पत्थर पर फूलों को तराशने में दक्ष था. विराट कद के गुम्बदो का निर्माण करने में दक्ष कारीगर तब तुर्की के शहर इस्तम्बुल में रहा करता था, उसे भी बुलवाया गया. मिनारों के निर्माण कार्य के लिए समरकंद से कारीगर को बुलवाया गया. वहीं मुख्य शिल्पी कंधार का था. इस प्रकार छह महिनो में 37 दक्ष कारीगर इक्कठे किये गये जिनकी देखरेख में बीस हजार मज़दूर अगले बीस-बाईस साल तक निर्माण कार्य करने वाले थे.



निर्माण कार्य के लिए संगमरमर राजस्थान के मकराणा से आने वाला था, तो अन्य चालीस प्रकार के कीमती पत्थर व रत्न बगदाद, अफ़गानिस्तान, तिब्बत, इजिप्त, रूस, ईरान जैसे देशों की खाक छान कर व भारी किमत चुका कर इक्कठा किये गये.



निर्माण कार्य में आयी समस्याएं व उनके समाधान :



भारी भरकम टनो के हिसाब से संगमरमर पत्थर मकराणा से आगरा तक लाना एक समस्या थी. दोनो स्थानों के बीच की दूरी 300 किमी जितनी है. ऐसे में सबसे पहले तो पत्थर की खदानों में बादशाह ने 1800 जितने मज़दूर काम पर लगाए, यहाँ सवा दो-दो टन जितने भारी पत्थर के चौकोर टुकड़े काटे गये. रेगिस्तान की वजह से पहियों वाले वाहन काम आने वाले थे नहीं और ऊँट इतने भारी पत्थर उठा नहीं सकते थे, ऐसे में इस काम के लिए 1000 हाथियों तथा महावत व अन्य देखभाल के लिए 2500 लोगो को काम पर लगाया गया. हाथी रोज 30 किमी के हिसाब से दूरी तय करते और दस दिनो में मकराणा से पत्थर लिये आगरा पहुँचते.



दूसरी समस्या थी नरम मिट्टी. निर्माण कार्य के लिए आगरा में यमुना का किनारा चुना गया, जहाँ की मिट्टी नरम है तथा इतनी भारी भरकम इमारत का बोझ सह सके वैसी नहीं थी. एक समय ऐसा आता जब इमारत अपने ही भार से ज़मीन में धंसने लगती. इसका हल निकालते हुए असंख्य सिक्को को खड़े में ज़मीन में दबाव से गाड़े गये. इससे पानी निचुड़ कर निकल गया तथा मिट्टी में कसाव आया भी आया.



इमारत की नींव 15 मीटर तक की रखी गई तथा इमारत के वजन को बड़े हिस्से में बाँट देने के इरादे से 95 मीटर लम्बे-जोड़े व 6.7 मीटर ऊँचे चबुतरे को बनाया गया. इस चबुतरे के बीचोंबीच एक मीटर चौड़ी दीवार वाली इमारत बननी थी जिसकी ऊँचाई 67 मीटर तक हो जानी थी. साथ ही चबुतरे के चारों कोनो पर डेढ मीटर के व्यास वाली तथा 40 मीटर से ऊँची मीनारें बननी थी. इनका निर्माण कार्य जब आगे बड़ा तब तीसरी समस्या सामने आयी, इतनी ऊँचाई तक पत्थरों को कैसे पहुँचाए जाये. बाँस के मचान अनौपयोगी थे. आधुनिक मशीनें तो तब थी नहीं. तो इसका हल निकाला गया ईंट व लकड़ी से ऊँचाई की ओर जाते मार्ग बनाये गये. 15 मीटर पर एक फूट जितनी ऊँचाई प्राप्त करे ऐसे इन "फ्लाइओवर पूल नुमा" मार्ग पर बैलगाड़ी जैसे साधन चल सकते थे. जैसे जैसे ऊँचाई बढ़ती इन मार्गो को भी अद्यतित करना पड़ता. अंततः इन मार्गो की लम्बाई चार किलोमीटर तक बड़ गई थी.



इन्ही मार्गो से लगभग 500 पशु रात-दिन 84600 घनमिटर जितना पत्थर ढ़ोया करते थे.



ताज हुआ तैयार :
 



कुशल कारीगरो द्वारा अद्भुत कारीगरी का नमूना स्वरूप ताजमहल ई.स.1654 में लगभग 22 वर्षो में बन कर तैयार हुआ. मगर तब तक शाहजहाँ ने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली (शाहजहानाबाद) स्थानांतरित कर ली थी. ताज के सौंदर्य से वशीभूत शाहजहाँ ने सफेद ताजमहल के सामने के किनारे ऐसा ही काला महल बनाने की इच्छा व्यक्त की.



अधूरी रही इच्छा:
 



ताज पर हुए बे हिसाब खर्च से शाहजहाँ का पुत्र औरंगज़ेब नाराज़ था, एक और महल के निर्माण का सुन उसने षडयंत्र रचने शुरू किये. पिता की भाँती ही उसने भी अपने भाइयों को रास्ते से हटाया और पिता को पद भ्रष्ट कर कैदी के रूप में आगरा भेज दिया. शाहजहाँ आगरा के क़िले से ताज को निहारा करता. ऐसे ही एक दिन पहरेदारों ने पद भ्रष्ट बादशाह को ताजमहल को निहारते हुए मृत अवस्था में पाया

 

Replies (3)

In English

(For Those Who Don't Understand Hindi)

Sundertam Hveno a wonder of the world is the Taj Mahal. This magnificent building Mkzbere - work less complicated, Kharcheela and time is not going to eat. Come see the twenty thousand workers twenty years by how to build the building and construction possible - at work, then what - what was and what were the barriers to their solution.

 

Who built the Taj Mahal:

He was the Mughal emperor Shah Jahan. India's first Mughal emperor Babur was a descendant of Changejkhan, then in 1526 by defeating Ibrahim Lodi at Panipat to Delhi after his Vanshjo the 300 years of the occupation era ruled India. Mughal emperor most brutal, Janunie and power - were greedy. Babur defeated the troops of Sir pen Akoprieyoan made Minare used. His descendants continued to increase even after power and property. After Babur, Akbar and later Jehangir Ahumayu and then assembled such a property that was impossible to evaluate the same. Jahangir says once tried it but it went for four months to evaluate the function of exhausted at the end - to give it stopped.

Where endless power and property, conspiracy and dirty bet it there - do not patch can not happen.Jahangir's son Khurram power to live as his ambitious Ssfayao look at my brothers were. A brother hang himself, the one was captured Afodwo eyes and get killed by the soldiers of the same was finally Elssl Khurram Mughal Ashhanshah made in 1628 and the Shah Jahan kept his name. Not act with the name change. Once he defeated the troops head 8000 - 260 Mainaren Bnwayie her pen. Well do not match the toughness and art but also not surprising at the same Ashhanshah Sganmrmr of the construction of the building made Khubsurh.

Elssl Mumtaz Begum of Shah Jahan's death in 1631 when a grand tomb in her memory Ashhanshah he decided to make the palace - Neuma tomb.

Resources:


King wanted to get a great building and treasure the door was opened. Money like water was ready to shed. His reckoning was estimated by having Rudradass total cost of 96 million around will see that according to today so it sits more than 200 times.

20,000 workers were collected. These were 37 such artisans who were skilled in their work under the supervision of Inhi construction of Taj Mahal had to be concluded. 

Baghdad has called for an artisan who could stone carving curved letters. Central Asia Bukhara city were summoned to the mechanic he was efficient in polishing marble on the flowers. Skilled craftsmen in the manufacture of vast stature Guambdo Istambhul lived in the town of Turkey, he was also summoned. Minaroan for the construction of Samarkand, was summoned from the artisan. That was the main artisan of Kandahar. Thus in six Mahino 37 skilled craftsman who made Ekkte twenty thousand workers in the care the next twenty - twenty-two years was to construction.

For construction of marble from Rajasthan Mkrano was going to come, the other four types of precious stones and gems Baghdad, Afghanistan, Tibet, Egypt, Russia, countries like Iran to have around by filtering and heavy Price Ekktha were.

Construction problems and their solutions come in:

According to the massive marble stone Mkrano Tteno bring to Agra was a problem. As 300 km is the distance between two points. So, the first king of the rock mines planted on the 1800 work as many workers, here's a quarter past two - the number two tons of heavy stone square pieces were cut.Desert because of the wheels were coming vehicles not work and camels could not carry such a heavy stone, such as elephants and mahouts in 1000 for this work and 2500 for other care to people were hired. According to the distance to 30 km elephant day and ten days for the Mkrano Agra reach the stone.

The second problem soft mud. Works selected for the edge of the Yamuna in Agra, where the soil is soft and the burden of building such a great deal to co did not like. A time comes when it starts building its own weight Dhnsne in land. Removing the solution stand on numerous coins were buried in the ground pressure. It was left to Nechur water and soil tension even come back.

Building's foundation was laid of 15 meters and weight of the building with intent to distribute in large part to 95 meters long - were added and 6.7 m high Acbutare made. Acbutare a meter wide in the middle of the wall was Bannee the building which was to be the height is 67 meters. Kono Acbutare with the half meter diameter around 40 meters high minarets and was Bannee. These works come before the next big then the third problem, how such a height will cause Let the stones. Bamboo scaffolding was Anaupeyogee. Modern machines were then not so. So the solution was removed brick and wood are the height of the route was created. Get a foot at 15 m height as such these "flyover pool Neuma" bullock cart on the path would have on such resources. As increasing height has to update these paths too. Eventually the paths length was four kilometers fig.

Inhi paths nearly 500 animals round the clock 84 600 Hanmitar Dhoaya The stone used.

Taj was ready:
 

Sample format of wonderful workmanship by skilled Kareagro Elssl Taj Mahal in 1654 in almost 22 years of being agreed. But by then his capital from Agra to Delhi by Shah Jahan (Shahjahanabad) had moved. Subjugated by the beauty of Taj Mahal Shah Jahan in front of the white edge of the expressed desire to make the same black castle.

Unfulfilled wishes are:
 

According to Crown, the bay son of Shah Jahan Aurangzeb was annoyed to spend, he heard of a conspiracy launched construction of the castle. Aँti father as he removed his brothers and father to the office of the way corrupt Agra sent as prisoners. Shah Jahan of Taj from Agra castle does Nehara.King one day corrupt guards like the office staring at the dead found in the Taj Mahal.

Very Nice and Heart Touching Story

 

Thanks for Information

thanks for sharing


CCI Pro

Leave a Reply

Your are not logged in . Please login to post replies

Click here to Login / Register